फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, पांच बकरियां जलकर मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। तरकुलवा क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में एक रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण बुझाने दौड़े तब तक पूरी झोपड़ी धू धू कर जल गई और झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों की जलने से मौत हो गई। इस दौरान झोपड़ी में रखे अनाज, ओढ़ना, बिछौना सहित हजारों रुपये के रोजमर्रा के सामान जल गए। कोन्हवलिया गांव के रहने अनिल कुमार कश्यप पुत्र रमाकांत की देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया मोड पर सड़क किनारे रिहायशी झोपड़ी थी। उसमें पांच बकरियां बांधकर झोपड़ी के बगल में ही वह कुछ दूर पर बैठे थे। दिन में 11 बजे के करीब अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब आग की लपटों के साथ धुंआ निकलने लगा तो परिवार के लोग बदहवास होकर दौड़े, लेकिन तब तक पूरी झोपड़ी जल चुकी थी। झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां जलकर मर गईं। जबकि उसमें रखा चौकी, चारपाई, ओढ़ना, बिछौना, कपड़े और अनाज जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें