बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला निवासी अमरनाथ चौरसिया का कुछ मनवढ़ युवकों ने कुशहरी और बिशुनपुर कला के बीच मोबाइल छीन लिया। बिशुनपुर कला निवासी अमरनाथ चौरसिया गुरुवार शाम अपनी ससुराल कुशहरी से वापस अपने गांव बिशुनपुर कला आ रहे थे, तभी रास्ते में संदीप यादव निवासी बिशनपुर कला और दो लोग अज्ञात मिलकर मोबाइल छीन लिए। काफी शोरगुल करने के बाद भी मोबाइल वापस नहीं मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत बरियारपुर थाने पर तहरीर देकर की है। इस संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।