रामपुर बुजुर्ग/ बनकटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़घरा गांव में सोमवार की शाम एक विवाद की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। गांव की प्रभावती देवी ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके खेत में बकरियां चर रही थीं।
उन्होंने बकरियां चराने से मना किया और वापस घर लौट आईं तो शाम को करीब 7 बजे रामपुर बुजुर्ग गांव के कई लोग लाठी-डंडा व तलवार लेकर उनके घर पर आ धमके और हमला बोल दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
पीड़िता का कहना है कि हमले के बाद उनके परिवार व गांव के लोग दहशत में हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। संवाद