फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच पर मारपीट, एक पर छेड़खानी व पाक्सो का केस

Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व एक के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की रात्रि 12 बजे के करीब पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुसकर उनकी बेटी की बांह पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि जब उसने युवक के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी युवक के साथ वे लोग गाली देते हुए घर में घुस कर मारपीट किए और जानमाल की धमकी दिए। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें