फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से नकदी सहित हजारों का सामान जला

Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना अंतर्गत ग्राम सभा कोठा में बुधवार की रात आरती देवी पत्नी रामकिशोर आवासी कटरेन आग लग गई। जिससे नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। ग्राम कोठा में आरती देवी का परिवार नित्य प्रति की भांति खाना खाने के बाद सोया हुआ था। रात्रि में अज्ञात कारणों से उसके टीनशेड के घर में आग लग गई। जिससे उसमें रखे कपड़े, चौकी, बिछावन मोटरसाइकिल और बक्से में रखे गहने व तीस हजार नकदी जलकर राख हो गया। आग को देखकर रात्रि में ही आसपास के लोग जुटे और पंपिंग सेट चलकर आग बुझाई। थानाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें