फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुविखर में दिखी फिशिंग कैट ग्रामीणों में तेंदुए की रही चर्चा

Sun, 22 Jun 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम सुबिखर में रविवार की सुबह फिशिंग कैट अपने शावकों के साथ पोखरी के किनारे देखी गई। उन्हें देखकर ग्रामीणों में तेंदुआ की अफवाह फैल गई।
तेंदुआ का नाम सुनते ही लाठी-डंडा से लैस होकर पोखरी की तरफ बढ़ चले। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका को दे दी। इसके बाद वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

तेंदुआ होने की बात सुनकर सुबिखर गांव के अलावा कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुपम मौर्य ने बताया कि यह फिशिंग कैट हैं, जो तीन या चार की संख्या में अपने शावकों के साथ इस क्षेत्र में घूम रही है। कई ग्रामीणों ने इसे देखा भी है और वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि यह तेंदुआ नहीं है। तेंदुआ होता तो उसके पैरों के निशान होते। वन विभाग की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए जाल और पिंजरे के साथ टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें