फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबने से मछुआरे की मौत से कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू में डूबने से मछुआरे की मौत से कोहराम
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कटइलवा गांव निवासी और मछुआरा अवधेश निषाद (40) पुत्र रामनयन की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कटइलवा के बिन टोला निवासी अवधेश की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर किसी तरह लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि नदी तट पर बनाए जा रहे कटान रोधी बांध के जियो बैग की डोरी में अवधेश का पैर फंस गया था। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी लीलावती देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि बच्चे शत्रुघ्न, नीलम, बिरजन, रीमा, करीना का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का कहना है कि अवधेश सुबह अपने छोटे पुत्र बुद्धू के साथ मछली पकड़ने गया था। शाम को बुद्धू घर आ गया। जबकि किन्हीं कारणों से वह पीछे ही छूट गया था। अवधेश के डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में गौरा चौकी इंचार्ज सुमित राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें