फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहली पत्नी ने किया बवाल, घर छोड़कर भाग गया पति

Thu, 29 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पूर्वी पटेल नगर स्थित जहाज घाट मोहल्ले में बुधवार को पहली पत्नी ससुराल पहुंची। उसने दहेज में दिए गए सामान को लेकर जमकर बवाल काटा। बवाल देख आसपास के लोग भी आ गए। पहली पत्नी का उग्र रूप देख पति मौके से भाग गया। इसके बाद पहली और दूसरी पत्नी थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जहाज घाट मोहल्ला निवासी एक युवक की शादी 2015 में आजमगढ़ की युवती से हुई थी। लोगों के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद से पति-पत्नी में अनबन होने लगा।
बताया जा रहा है कि कोई संतान न होने पर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। इससे तलाक की नौबत आ गई। पहली पत्नी से तीन साल पहले संबंध विच्छेद होने के बाद दोनों ने दूसरी जगह अपना रिश्ता कर लिया।
विज्ञापन

पहली पत्नी ने ससुराल पहुंच पूर्व में शादी के वक्त दिए गए दहेज के सामान की मांग करने लगी। इसका दूसरी पत्नी विरोध करने लगी। देखते ही देखते दोनों में बहस होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें