फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहले पुलिस को देंगे प्रशिक्षण, फिर कसेंगे तस्करों पर लगाम

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के नए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
इसमें गो व शराबी तस्करों पर लगाम लगाने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गो और शराब तस्करी रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले पुलिसकर्मियों को तस्करी रोकने का प्रशिक्षण देंगे। इस बीच गो व शराब तस्करी के रूट की पहचान करेंगे, फिर काम करेंगे। एसपी ने कहा कि आधी रात और सुबह तक विशेष रूप से चेकिंग की जाएगी। इसमें आम जनता का भी सहयोग चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता कानून के अनुसार काम करना है। यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह मिलकर अपनी बात कह सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। बैतालपुर ऑयल डिपो के सामने खड़े टैंकरों को लेकर पूछे गए सवाल में एसपी ने कहा कि इसकी जानकारी लेकर समाधान का प्रयास करेंगे। श
विज्ञापन

संजीव सुमन 2021 बैच के आईपीएस हैं। वह मूलत: बिहार के खगड़िया जिले के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की है। करीब डेढ़ साल नौकरी करने के बाद उन्होंंने सिविल सर्विस की तैयारी की और सफलता हासिल की।
उधर, शाम को पुलिस लाइंस में शाम को बैठक कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें