रामपुर कारखाना। मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 30 जून को खड़ाईच गांव निवासी मंजेश और हृदयानंद यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों के 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।