रामपुर बुजुर्ग। पड़री बाजार में श्रीरामपुर पुलिस और स्वॉट टीम ने स्कार्पियो से 70 पेटी देसी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्वाॅट और श्रीरामपुर थाने की टीम शनिवार की सुबह पड़री बाजार में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस ने रोककर जांच की तो 70 पेटी देसी शराब बरामद हुई।
वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बुलेटराम निवासी भोजहाता थाना मीरगंज जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई।