फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस रिसाव से लगी आग, दो झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो सिलिंडरों में हुआ ब्लास्ट, चार बकरियों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चौबरियापट्टी गांव में शनिवार की रात खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई, जिससे दो झोपड़ी जलकर राख हो गईं। उसमें रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें कपड़ा, अनाज, बर्तन, गहना, साइकिल और चार बकरियां भी जलकर मर गईं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। चौबरियापट्टी निवासी रुदल राजभर के घर रात में खाना बनाते समय पाइप से गैस रिसाव होने लगा, जिससे सिलिंडर में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी जलने से लपट उठने लगी। इसी बीच गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और थोड़ी देर में आग रुदल के भाई की झोपड़ी में फैल गई। उसमें भी रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया और घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें