फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाय की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख

Tue, 16 Apr 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवरिया कसया मार्ग के रामपुर कारखाना दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। रविवार की आधी रात को एक चाय की दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अंबेडकर वार्ड निवासी शुभम गुप्ता पुत्र राम नारायण गुप्ता ने देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना दुर्गा मंदिर के पास चाय और पेप्सी की दुकान खोल रखी थी। वह रोजाना दुकान में ही सोता था। रामनवमी पर पूजा-पाठ के चलते वह रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने फोन कर उसे जानकारी दी।
विज्ञापन

कस्बे के लगभग एक दर्जन लोग दुकान के पास पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। कस्बा वासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा कोल्ड ड्रिंक, फ्रिज, बर्तन, रसोई गैस सिलिंडर, चूल्हा, चौकी, मेज, कुर्सी जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी सभासद पुत्र मनमोहन जायसवाल ने हलका लेखपाल और पुलिस को दीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें