फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुमटी की दुकान में लगी आग, नकदी व सामान जला

Fri, 12 Apr 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के नकटा नाला के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुमटी में लगी आग से नकदी सहित सामान्य जलकर नष्ट हो गया। ग्राम सिरजम निवासी राहुल पटवा पुत्र बालसूदन पटवा की नकटा पुल के पास पेट्रोल पंप के सामने गुमटी की दुकान थी। इसमें अंडा व कोल्ड ड्रिंक्स सहित अन्य सामान बेचता था। वह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना राहुल को दी। वह दुकान पर पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। गुमटी सहित उसमें रखा नकदी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें