फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे, कपड़ा व्यवसायी ने दी तहरीर

Fri, 12 Apr 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के एक कपड़ा व्यवसायी के घर में अज्ञात व्यक्तियों के घुसने से सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के सोनार टोली वार्ड के दिलीप कुमार गुप्त पुत्र मोती लाल गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। आठ अप्रैल रात में 9:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति गेट खोल कर अन्दर आए। तभी उनकी पत्नी ने शीशे के अंदर से देख लिया। अपने लड़के को उन्होंने बाहर भेजा तो उन लोगों ने बताया कि वे लोग बनारस से आए हैं। आप के रिश्तेदार ने कुछ सामान दिया है। अपनी बड़ी मम्मी से बात कर लीजिए। फोन लगा कर दिए तो कोई दूसरी महिला थी। संदेह हो गया तो घर के अंदर गया और शोरगुल करने लगा। यह देखकर दोनों अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से बैंक की तरफ भाग निकले। व्यवसायी ने पुलिस से बताया है कि अज्ञात व्यक्तियों के घर में घुसने से पूरा परिवार सदमे में है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें