फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से दो झोपड़ियां जलीं, स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा हादसा टला

Fri, 12 May 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

ग्राम सभा बभनौली निवासी शरीफ व उनके भाई रईश की अलग-अलग झोपड़ी थी। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को दिन में चूल्हे पर चाय बनाते वक्त निकली चिंगारी से एक भाई की झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग के डॉक्टर टोले के पास पेट्रोल पंप के पीछे बृहस्पतिवार को दिन में अचानक दो झोपड़ियों में आग लग गईं। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बभनौली निवासी शरीफ व उनके भाई रईश की अलग-अलग झोपड़ी थी। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को दिन में चूल्हे पर चाय बनाते वक्त निकली चिंगारी से एक भाई की झोपड़ी में आग लग गई।

आग की लपटें दूसरे भाई की झोपड़ी तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों की झोपड़ियां जल गईं। लेखपाल राममूर्ति शर्मा व आशुतोष कुमार ने नुकसान का आकलन किया। उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें