फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Mon, 01 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के भठवा तिवारी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन पक रहा था। इसी बीच सिलिंडर में आग पकड़ ली। सिलिंडर व चूल्हा जलने लगा। यह देख अफरा-तफरी मच गई। लपट देख व चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। शिक्षकों व लोगों ने बच्चों को विद्यालय परिसर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शिक्षक व लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें