फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 93 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर कच्ची शराब, अवैध देसी व अंग्रेजी शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 93 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गौरीबाजार पुलिस ने खैरटिया गांव निवासी श्यामदेव यादव उर्फ विराट को 16 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने बजाजी गली के राजेश शर्मा व नेहरू नगर के राहुल मद्धेशिया को 12-12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरियारपुर पुलिस ने नगजुआ के सुरेन्द्र महली को भट्ठा बरियारपुर भरौटा से गिरफ्तार किया। उसके पास 14 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मईल पुलिस ने भागलपुर के संदीप कुमार चौरसिया के पास से 10 लीटर शराब बरामद की। रुद्रपुर पुलिस ने झारखंड के अभिनेश्वर भगत को ईंट भट्ठा बड़हरा से व लक्ष्मीपुर के विश्वकर्मा निषाद के कब्जे से 10 व 09 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लार पुलिस ने धवरिया वार्ड के सरवन चौहान के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें