फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधा दर्जन गांवों में नाचती रही आग

Thu, 18 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आग से फलस बचाने में जुटे लोगफोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
पकड़ी बाजार। फतेहपुर के सरेह में बुधवार को दोपहर में आग लगने से मरवटिया राजा गांव में मकान सहित दो गांवों के किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
बुधवार को दो बजे दिन में फतेहपुर गांव के सरेह में लगी आग दो दर्जन गांवों में फैल गई। देखते ही देखते कुसुम्हा, मरवटिया राजा, गोलउऊथा, दुबौली, चकरवा, हिरामन परसिया, बरडीहा अली, पकड़ी बाजार तक आग की लपटें उठने लगीं। आग काे विकराल रूप लेते देखकर किसान अपने खेत से गेहूं का बोझ लेकर भागने लगे। हालांकि, अधिकांश गांवों में गेहूं की फसल कट जाने से नुकसान कम हुआ।
खेतों में कटे गेहूं के डंठल जलाते हुए आग पकड़ी बाजार के करीब पहुंच गई।
आग से मरवटिया राजा गांव निवासी वृजराज कन्नौजिया का टिन शेड जल गया। घर में रखा घर गृहस्थी के समान, नकद रुपये, एक मोबाइल, खाने-पीने का सामान, कपड़ा वगैरह जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के क्षता विश्वकर्मा का टिन शेड में रखा गया पशुओं के लिए भूसा जल कर राख हो गया। बरडीहा अली गांव में लक्ष्मण शर्मा, धूप चंद शर्मा की लगभग 10 कठ्ठा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें