फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जली

Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर और पुरैना में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से शनिवार को आग लग गई। करीब एक दर्जन से अधिक किसानोें के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने जले फसलों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मधवापुर गांव में दोपहर में तेज हवा के चलते विद्युत तार के स्पार्किंग होने लगी। उसमें से निकली चिंगारी से खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग के चलते मधवापुर गांव के हरिशंकर पांडेय, बृजेश पांडेय, हंसनाथ प्रजापति, अशोक यादव, रामनाथ कुशवाहा, अशोक पांडेय आदि किसानों की करीब 25 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें