फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख

Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में बुधवार की रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और अग्निशमन की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन

छपिया बघेल निवासी उमेश प्रसाद की भिंगारी बाजार में मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में विद्युत शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और दुकानदार, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक दुकान में रखा दर्जनों मोबाइल, मरम्मत का सामान, काउंटर, रेक, इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान जलकर राख हो गए। थानाध्यक्ष महेंद्र कमार चतुर्वेदी ने बताया है कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें