संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। क्षेत्र के कुंडौली में दुर्गा मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
दुर्गा मंदिर पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से आधे गाांव की बिजली आपूर्ति होती है। अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा। आनन फानन ग्राम प्रधान अतुल सिंह ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बार-बार बिजली निगम के जेई को ग्रामीणों ने फोन किया, लेकिन जेई ने फोन नहीं रिसीव किया। जेई के फोन नहीं उठाने से लोगो ने रोष जताया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। संयोग ठीक था कि आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ।