बरहज के भलुअनी में गेहूं के खेत में लगी आग
भलुअनी। पटखौली वार्ड में मंगलवार को गेहूं के डंठल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे करीब 15 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
संयोग रहा कि तेज हवा नहीं चल रही थी। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। भलुअनी कस्बा के पटखौली में किसी ने डंठल में आग लगा दी। खेत से आग की लपटें देख अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े। लोग जब तक कुछ कर पाते, आग धीरेंद्र और वीरेंद्र पाठक के खेत तक पहुंच गई। संवाद