देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कनकपुरा गांव के बाहर रविवार शाम में एक गन्ने के खेत में आग लग गई, इससे एक एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के निवासी परमारथ राव का गांव के बाहर दक्षिण-पूर्व की तरफ खेत है, जिसमें गन्ने की फसल बोई गई है। रविवार शाम में अज्ञात कारणों से अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। धुआं उठता देख गांव वालों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।