फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पछुआ हवा ने बढ़ाई कपकंपी, तापमान लुढ़का

Mon, 11 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप खिलने के बाद भी लोगों को नहीं मिली ठंड से राहत
विज्ञापन


देवरिया। तेज पछुआ हवा ने रविवार को जिलेवासियों को कांपने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान में एक एवं न्यूनतम में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई । हालांकि सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक धूप खिलने एवं मौसम साफ होने से कुछ राहत मिली। अधिकांश लोग घर से बाहर गर्म कपड़े ही पहनकर निकले।
रविवार को 21 किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चली। रोडवेज परिसर में दोपहर एक बजे जो यात्री खड़े थे, वे हवा के थपेड़ों से परेशान नजर आए। कुछ महिला यात्रियों ने इस दौरान धूल से बचने के लिए सिर पर पल्लू रख लिया था। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डाॅ.उदयभान ने रविवार को बताया कि तेज हवा बहने से तापमान में गिरावट आ रही है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी है। यूपी में हवाएं पश्चिम से आती हैं। इधर तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है। 15 दिसंबर के बाद गलन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले 10 दिनों से ऐसे घटता-बढ़ता रहा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
3 दिसंबर 28 17
4 दिसंबर 28 16
5 दिसंबर 28 16
6 दिसंबर 28 18
7 दिसंबर 25 16
8 दिसंबर 27 14
9 दिसंबर 26 12
10 दिंसबर 25 09

-
मेडिकल कॉलेज के वार्डों में लगेगा रुम हीटर
देवरिया। ठंड को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के वार्डाें में रुम हीटर लगाए जाएंगे। ठंड के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत महसूस हो रही है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हर वार्ड में तीन रुम हीटर लगाने के लिए तैयारी की गई है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि ठंड को देखते हुए वार्डों में रुम हीटर लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें