रामलीला मैदान के समीप प्लास्टिक की दुकान में लगी आग फायर सर्विस के लोगों ने आग को बुझाया।
देवरिया। शहर के रामलीला मैदान स्थित लुधियाना मार्केट में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंच गईं। आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। रामलीला मैदान के पास लुधियाना मार्केट नाम से दुकान है,जहां प्लास्टिक से संबंधित सामान बिकता है। लुधियाना मार्केट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटेें तेज हो गईं। इससे अगल-बदल के दुकानदार भी सहम गए। आग बुझनेे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद