फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाय की दुकान में लगी आग

Tue, 27 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। वकीलगंज चौराहा पर चाय की दुकान में सोमवार की शाम पांच बजे आग लगने से गैस सिलिंडा फट गया। इससे आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन

ग्राम सवना परशुराम निवासी लालबचन प्रजापति का वकीलगंज चौराहे पर चाय की दुकान है। तेज हवा के कारण बगल में प्लास्टिक में आग लग गई। आग की लपटें गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। देखते ही देखते सिलिंडर भी धू-धूकर जलने लगा। बगल में रखा उपेंद्र सिंह का सीमेंट भी जल गया। सवना लक्ष्मण निवासी नारायण प्रसाद की गुमटी सहित हजारों का सामान जल गया।
लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही गौरी बाजार पुलिस मौके पहुंची और आग बुझाने में मदद की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें