आग से जला सामान। स्रोत-सोशल मीडिया
सलेमपुर। क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा की चिनगारी से एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इससे करीब दो लाख से अधिक का समान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संस्कृत पाठशाला रोड वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी आशीष विश्वकर्मा की फर्नीचर की दुकान में रात करीब नौ बजे पटाखा से आग लग गई। इसमें करीब दो लाख का फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोस के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल और पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पटाखे से तीन लोग झुलसे ः सलेमपुर संवाद के अनुसार दिपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान तीन लोग झुलस गए। तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के नदावर गांव निवासी सूरज वर्मा 20 वर्ष पुत्र सत्यनरायण वर्मा सोमवार की रात पटाखा फोड़ रहे थे।
इसी बीच वह झुलस गए। इसके अलावा परान छपरा गांव निवासी आएन सिंह 16 वर्ष पुत्र दिग्विजय सिंह व नगर पंचायत के टीचर्स कॉलोनी वार्ड निवासी अखिलेश कुमार 42 वर्ष पुत्र सुंदर प्रसाद पटाखा फोड़ने के दौरान चोटिल हो गए। तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।