बरियारपुर। रामभरोसा चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों और दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बेलवनिया निवासी अंकेश यादव की रामभरोसा चौराहे पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण दुकान तीन दिन से बंद थी।
देर रात दुकान से धुआं निकलता देख चौराहे पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू तो पा लिया गया, मगर कपड़े आदि जल गए।