फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस रिसाव से लगी आग, नकदी सहित सामान जला

Sat, 25 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास गांव में बृहस्पतिवार देर रात खाना बनाते समय गैस रिसाव से घर में आग लग गई। इसमें नकदी सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया।
विज्ञापन

रामपुर खास गांव की सीमा देवी पत्नी संजय प्रसाद मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव होने से घर में आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। सीमा देवी के मुताबिक आग से घर में रखा टीवी, पंखा, जेवर और नकदी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें