फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो युवक झुलसे

Tue, 20 Oct 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर के वार्ड नंबर एक डोमडीह में सोमवार की दोपहर स्टेट बैंक के सामने स्थित दो मंजिला मकान के भूतल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में पेट्रोल भरी मोपेड आ गई और वह धू-धू कर जलने लगी।
आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऊपर फंसे दो लोगों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। इस दौरान दो युवक झुलस गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुईचवर निवासी और दुर्गा मंदिर रोड स्थित नारायण सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर दिलीप सिंह के मकान के भूतल पर गोदाम है, जबकि ऊपरी मंजिल पर दो किरायेदार रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसकी चिंगारी सीढ़ी के पास खड़ी मोपेड तक पहुंच गई।
लोगों ने जलती मोपेड को बरामदे से बाहर निकाला, जिससे आग बगल के गोदाम तक नहीं पहुंच सकी और बड़ा हादसा टल गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें