भटनी। क्षेत्र के उसका गांव में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा फ्रिज और कोल्डड्रिंक जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
उसका गांव निवासी डिंपल सिंह की गांव में ही कोल्डड्रिंक व अन्य सामानों की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। जानकारी पर पहुंचे दुकानदार व अन्य लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि सोशल मीडिया से दुकान में आग लगने की जानकारी मिली है।