सलेमपुर। गांव से पुरैना स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई आठवीं की छात्रा के कथित अपहरण के मामले में सलेमपुर कोतवाली में नामजद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा की मां की ओर से पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया है कि 14 वर्षीय बेटी 18 अगस्त को हरैया का युवक अपहरण कर साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को बरामद करने और आरोपी की तलाश में जुट गई है। संवाद