फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में महिला की माैत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार । बंटवारे के विवाद में पंचायत के दौरान मारपीट में घायल गर्भवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के ससुर, सास, ननद और देवर समेत छह लोगों पर गैरइरादतन हत्या की ।
विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला ने मौत से पहले पुलिस को शिकायत भी दी थी। बर्दगोनिया निवासी जगवंती देवी (40) के पति गोविंद निषाद दुबई में कमाते हैं। जगवंती ससुराल से अलग भृगुसरी गांव में मकान बनवाकर रह रही थीं। उनका ससुरालियों से हिस्सा-बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को दी शिकायत में जगवंती ने आरोप लगाया था कि करीब तीन माह पहले उनके ससुर सुरेंद्र निषाद ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की थी।
12 सितंबर को जगवंती अपने भतीजे के साथ ससुराल बर्दगोनिया गई थीं। वहां ससुरालियों से विवाद और मारपीट हुई। इसकी शिकायत उन्होंने गौरी बाजार थाने में दी। अगले दिन ग्राम प्रधान के बुलाने पर वह मायके वालों के साथ सुलह-समझौते के लिए फिर बर्दगोनिया पहुंचीं।
विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत के दौरान ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की। गर्भवती जगवंती के पेट में गंभीर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें