फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट और लूट की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार और उसके परिजन से मारपीट और लूट के मामले में चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरडीहा परशुराम गांव निवासी विशाल पाल का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उनके और परिवार के सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

विशाल के अनुसार, सात जून 2026 को समोसे के पैसे मांगने पर अनीस, किशन, पुष्पल और गोलू ने गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि घर में घुसकर उन्हें, उनके बाबा बैजनाथ और मां को पीटा तथा ठेले से 400 रुपये का डिब्बा लेकर भाग गए। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर लार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें