देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने छह नवंबर को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है। भीखमपुर रोड निवासी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को तहरीा देकर बताया कि 31 अक्तूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इसके बाद उस आईडी से अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने एक नवंबर को साइबर थाने में शिकायत की। पांच नवंबर को साइबर थाने से उनका शिकायती पत्र सदर कोतवाली भेजा गया।
कोतवाली पुलिस ने छह नवंबर को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद