बनकटा। क्षेत्र के दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों पर बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
तत्कालीन बीईओ संजीव कुमार सिंह ने बनकटा पुलिस को अकटही और रामकोला माफी में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र भेजा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवध बिहारी इंटरनेशनल स्कूल अकटही बाजार के प्रबंधक मनीष कुमार पांडेय और श्री नारायण रामेश्वर आंबेडकर प्राथमिक पाठशाला ससना रामकोला/न्यू डिफेंस एकेडमी रामकोला माफी/नेशनल डिफेंस एकेडमी रामकोला माफी के प्रबंधक विनोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद