भटनी। जिगिनी गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा जिगिनी में पूर्व से निर्मित खड़ंजा मार्ग पर क्षेत्र पंचायत की ओर से सीसी रोड बनवाया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान जिगिनी निवासी धनंजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा एवं प्रमोद कुशवाहा ने सड़क की जमीन को अपना बताते हुए निर्माण का विरोध किया।
आरोप है कि काम नहीं रुकने पर आरोपियों ने सड़क की दीवार को तोड़ दिया तथा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपनी जमीन में सड़क बनाने का आरोप लगाकर सड़क तोड़ा है।