फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती पर हमला करने के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला टोला में पुरानी रंजिश मे 18 नवंबर की रात बाजार से लौट रहे दंपती पर हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। रजला टोला निवासी नेहा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजू राजभर पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट कर चुका है। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे वह पति अर्जुन के साथ दोपहिया वाहन से बाजार से लौट रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में राजू, आकाश, विकास, मुकेश, नितेश और सुरेश ने वाहन रोककर मारपीट शुरू कर दी। दंपती जान बचाकर घर की ओर भागे तो आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने नेहा, अर्जुन, पंकज, अभिषेक, संतोष और आशा को घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें