देवरिया। शहर के रानीघाट इलाके में नाली का पानी निकालने के लिए पाइप लगाने को लेकर हुए विवाद में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे-बेटी को भी पीट दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रानीघाट निवासी सुंगाती देवी ने तहरीर पर पुलिस ने कयामुद्दीन अंसारी, मुंसरिम अंसारी, फिरोज अंसारी, मलिक अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी और निशा पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद