फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र भागलपुर की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर के मनी देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी आंबेडकर नगर जगदीशपुर बलिया सिटी थाना कोतवाली वलिया व हाल का पता भागलपुर थाना मईल के साथ वर्ष 2018 में शंकर कुमार रावत से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शंकर रावत, ससुर लक्ष्मी रावत, सास मुन्नी देवी तथा देवर विक्की व नीतीश आदि उसे प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें