देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल जाते वक्त बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। दुष्कर्म कर बेटी को सहेली के घर छोड़कर भाग गया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। संवाद