फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बघौचघाट थाना क्षेत्र के सखनी गांव निवासी फूलपती देवी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके छोटे पुत्र सुधीर गुप्ता का विवाह वर्ष 2019 में खुशबू गुप्ता से हुआ था। विवाह के बाद से ही दंपती के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लगातार तनातनी बनी हुई थी।

पिछले साल 29 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे उनका पुत्र सुधीर गुप्ता और पवन देवरिया से घर जा रहे थे। आरोप है कि रामपुर कारखाना के पास कसया-देवरिया मार्ग पर खुश्बू गुप्ता के रिश्तेदार सूर्यनारायण गुप्ता, उनके पुत्र अजय गुप्ता, विपिन बिहारी गुप्ता और विनय गुप्ता ने दोनों को देखकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

दोनों के आगे बढ़ने पर आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों से उनका पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें