खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घरवालों ने खोजबीन की तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि किशोरी को पड़ोसी युवक झांसे में लेकर प्रेम-प्रसंग के जाल में फंसा लिया। किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक को ऐसा करने से मना करने लगे। हालांकि, युवक मौका देख किशोरी से मिलता रहा। किशोरी के घरवालों ने सख्ती दिखाई तो युवक तीन दिन पहले उसे लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद