भटनी। थाना क्षेत्र के बांसघाटी गांव निवासी दिनेश कुशवाहा ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने सोमवार को दो नामजद और अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बांसघांटी गांव में 13 मई को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने दिनेश, उनके पुत्र चंदन, भाई की पत्नी रिंकी व पत्नी बिंदु से मारपीट की। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीरेंद्र प्रसाद, मिश्री व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।