देवरिया। एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी का मामले में पुलिस ने कंपनी के हब मैनेजर की तहरीर पर डिलीवरी ब्यॉय और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हब मैनेजर दुर्गेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कार्यालय में कार्यरत रहे टीएल पवन यादव ने डिलीवरी ब्वॉय गौतम जायसवाल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि पवन यादव का 24 दिसंबर को अंतिम कार्य दिवस था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने विभिन्न तरीकों से कंपनी के माल को गायब कर दिया। चोरी छिपाने के लिए ड्यूटी समय में हेराफेरी कर सिस्टम में फर्जी पीआरसी भी बनाई गई, जिससे लंबे समय तक चोरी का पता नहीं चल सका। संवाद