चनुकी। दो दिन पहले रास्ते में रोककर बाइक की चाबी निकालने व मारपीट कर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजा प्रसाद निवासी भरौली थाना लार सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के बलदेव छपरा निवासी अखिलेश प्रसाद बुधवार भीखम छपरा गांव में बरात में शामिल होने आया था। रात लगभग 12 बजे बरात से घर जाते समय गांव रामजानकी मार्ग पर कुछ लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे। आरोप है कि युवक गाड़ी देख कर रोक कर चाभी निकाल लिए । विरोध करने पर अखिलेश को मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। बारात से वापस आ रहे अन्य लोग घायल को अस्पताल पहुंचाया।
इस मामले में पुलिस ने घायल अखिलेश की तहरीर पर राजा प्रसाद पुत्र सतीश निवासी भरौली थाना लार सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है ।