रामपुर कारखाना। पेट्रोल पंप कर्मी के साथ तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। माधोपुर निवासी महिपाल चौरसिया एक स पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। आरोप है कि 29 अगस्त की दोपहर पेट्रोल पंप से घर जाते समय दुर्गा मंदिर के पास विनोद सिंह के भतीजे और उसके साथियों ने उन्हें घेरकर पिटाई की गई। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद