फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नेवता देने जा रहे युवक की पिटाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी तहसील रोड देवरिया निवासी जलालुद्दीन खां पुत्र मो. शरीफ खां पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि मेरा बेटा शाहिद खां उर्फ अंशु 12 दिसंबर की रात करीब 9:45 बजे देवरिया गोरखपुर ओवरब्रिज होते हुए एक वाटिका में नेवता करने जा रहा था।
बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए ओवरब्रिज से नीचे उतरा और पंप पर जा रहा था। तभी पुरवां तिराहे पर एक बाइक एजेंसी के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने पहले से लाठी-डंडा, राॅड लेकर खड़े थे।
विज्ञापन

गालियां देते हुए हत्या करने की नीयत से शाहिद को लाठी-डंडा और राॅड पिटाई कर दी, जिससे मेरा बेटा घायल होकर मौके पर गिर गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बीआरडीपीजी काॅलेज के पीछे देवरिया निवासी सौरभ राजभर उर्फ मल्लू, विशाल राजभर व पुरवां चौराहा निवासी राजा राय तथा 8-10 लड़कों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें