फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। एक गांव की युवती का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक एक साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि एक युवक पिछले एक साल से उसकी बहन का फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। युवक की इस हरकत के कारण परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से काफी प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि युवक हमेशा धमकी भी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें